Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

CM ने ‘कृष्ण कुंज’ में रोपा ‘कदंब’ रायपुर से धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व के बाग का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार यानी आज से शहरी गार्डन ‘कृष्ण कुंज’ की शुरुआत हो गई है। रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बाग का लोकार्पण किया। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना करने के बाद ‘कृष्ण कुंज’ में कदंब का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पौध रोपण को जन-जन से जोड़ने, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए इसे ‘कृष्ण-कुंज’ नाम दिया गया है। प्रदेश भर में ऐसे 162 कुंज विकसित किए जाएंगे। यहां सांस्कृतिक-धार्मिक महत्व के पेड़-पौधों को लगाया जाना है।

रायपुर के तेलीबांधा में 1.68 हेक्टेयर में बनाए गए ‘कृष्ण कुंज’ में 383 पौधे रोपे गए हैं। इनमें बरगद, पीपल, कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के पौधे शामिल हैं। इसके अलावा जीवनोपयोगी आम, इमली, बेर, गंगा इमली, जामुन, गंगा बेर, शहतूत, तेंदू ,चिरौंजी, अनार, कैथा, नीम, गुलर, पलास, अमरूद, सीताफल, बेल, आंवला के पौधे लगाए जाएंगे। कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री ने इस योजना की घोषणा की थी। उस समय इसकी शुरुआत के लिए जन्माष्टमी की तिथि तय हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *