Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर में मरीजों के परिजनों को मिला ठिकाना, मुख्यमंत्री ने भोजन देने को भी कहा

रायपुर में इलाज के लिए भर्ती मरीजों के लिए एक नया ठिकाना मिल गया है। यह डीकेएस अस्पताल के पीछे “दाई कोरा’ नाम से एक आश्रय भवन होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार शाम की व्यवस्था का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने वहां ठहरने वाले लोगों के खाने-पीने का इंतजाम सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

डीकेएस अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए इस भवन में 12 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। यह भवन सर्व-सुविधायुक्त है, जिसमें पीने के पानी के लिए आर.ओ. फिल्टर लगाया गया है। महिलाओं के लिये छह बिस्तर एवं पुरुषों के लिये छह बिस्तर लगे हॉल हैं। उसमें अटैच बाथरूप और टायलेट की व्यवस्था है। इसके साथ ही गर्मियों से राहत हेतु कूलर की व्यवस्था भी की गई है।

इस भवन के प्रथम तल में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण हेतु कक्ष का निर्माण कराया गया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। वहीं विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे, सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *