5जी नीलामी में 19867.8 MHz स्पेक्ट्रम हासिल कर ग्राहकों को नया अनुभव देगा एयरटेल
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा आयोजित नवीनतम 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में एयरटेल ने अपने ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। एयरटेल 900, 1800, 2100, 3300 MHz और 26 GHz फ्रीक्वेंसी बैंड में 19867.8 MHz स्पेक्ट्रम हासिल कर ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव उपलब्ध करवाने जा रही है। कंपनी 43,084 करोड़ रुपये में 20 साल के लिए यह स्पेक्ट्रम हासिल कर भारत की 5जी क्रांति का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
नवीनतम अधिग्रहण के साथ एयरटेल के पास अब देश में सबसे व्यापक मोबाइल ब्रॉडबैंड फुटप्रिंट है, जो इसे भारत में 5जी क्रांति की शुरुआत करने के मामले में सबसे खास बनाता है। पिछले कुछ समय में स्पेक्ट्रम अधिग्रहण में एयरटेल ने स्मार्ट और समझदारी भरी रणनीति अपनाई है। कंपनी के पास निम्न और मध्य बैंड स्पेक्ट्रम (sub GHz/1800/2100/2300 बैंड) का सबसे बड़ा पूल है, जो 3.5 GHz में शानदार क्षमता के साथ बेहतरीन 5जी कवरेज प्रदान कर सकता है। 26 GHz बैंड एयरटेल को कम लागत पर 100 गुना अधिक क्षमता के साथ स्थापित कर सकेगा।
एयरटेल के पास पहले ही सबसे अच्छे स्पेक्ट्रम का पूल मौजूद है और हालिया अधिग्रहण के बाद कंपनी को आने वाले कई वर्षों तक स्पेक्ट्रम पर कोई भौतिक राशि खर्च करने की जरूरत नहीं रहेगी। इसके अलावा, इस स्पेक्ट्रम अधिग्रहण से एयरटेल को स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क (SUC) के लिए भुगतान को काफी कम करने और प्रतिकूल SUC आर्बिट्रेज को खत्म करने में भी मदद मिलेगी।
