खास खबरफीचर्ड

तिरंगा रैली में गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री घायल

गुजरात में तिरंगा रैली के दौरान गाय की टक्कर से राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल घायल हो गए हैं। महेसाणा जिले के कड़ी शहर में शनिवार सुबह तिरंगा रैली के एक आवारा गाय रैली में आ घुसी थी और उसने पटेल को टक्कर मार दी थी। पटेल के उनके घुटनों में चोट आई है। उन्हें कड़ी के सरकारी अस्पताल भाग्योदय ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद शिफ्ट किया गया है।

रैली में शामिल पटेल गाय की टक्कर से गिरे
शनिवार सुबह भाजपा की इस रैली में एक गाय बेकाबू होकर सीधे भीड़ में आ घुसी थी। उसकी टक्कर से नितिन पटेल जमीन पर गिर गए और उनके दाहिने घुटने में चोट लग गई। भाजपा कार्यकर्ता उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी चोट गंभीर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *