रूमर्ड एक्स-बॉयफ्रेंड ईशान खट्टर के साथ ब्रेकअप के बाद भी टच में हैं एक्ट्रेस
जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गुड लक जैरी’ के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस से रूमर्ड एक्स-बॉयफ्रेंड और पहले को-स्टार ईशान खट्टर के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो अब भी ईशान के साथ टच में हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों का बॉन्ड कैसा है।
जाह्नवी कपूर ने बताया ‘रंगसारी’ सॉन्ग के साथ कनेक्शन
जाह्नवी कपूर ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा, “मुझे लगता है कि हम दोनों अपनी लाइफ में बहुत बिजी है, लेकिन जब भी हम मिलते हैं गर्मजोशी के साथ मिलते हैं। जुगजुग जियो का सॉन्ग रंगसारी असल में धड़क फिल्म में होने वाला था। तो जब भी हम धड़क के लिए मोंटाज शूट करते थे, हमेशा वही गाना प्ले करते थे।
‘रंगसारी’ सॉन्ग आउट होने पर किया था ईशान को मैसेज
जाह्नवी ने आगे कहा, जब यह गाना रिलीज हुआ, तो हम दोनों ऐसे थे कि यह हमारा गाना है और इसने हमें बहुत कुछ फील कराया है। जब यह गाना आया तो हमने एक-दूसरे को मैसेज किया, ‘क्या तुमने इसे देखा?’ यह बहुत ही फनी था।”
