Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

देश में मंकीपॉक्स के 4 केस:केरल के बाद दिल्ली में भी मिला मरीज

भारत में कोरोना वायरस के बाद अब मंकीपॉक्स का खतरा शुरू हो गया है। केरल के बाद अब राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का नया केस मिला है। केरल में अब तक 3 नए केस आ चुके हैं। स्वास्थ्य महकमा जांच में जुट गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में जो मरीज मंकीपॉक्स से संक्रमित हुआ है, उसकी कोई विदेशी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मरीज की उम्र करीब 31 वर्ष है और उसे मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इधर, सरकार ने मंकीपॉक्स की जांच के लिए 16 लैब को मंजूरी दी है, इनमें 2 केरल में हैं।

दुनिया में मंकीपॉक्स के लगभग 17 हजार मामले
Monkeypoxmeter.com के डेटा के मुताबिक, भारत समेत 80 देशों में 16,886 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से यूरोप में सबसे ज्यादा 11,985 लोग मंकीपॉक्स की चपेट में आए हैं। वहीं, बीमारी से ग्रस्त टॉप 10 देशों में ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, पुर्तगाल, कनाडा, नीदरलैंड्स, इटली और बेल्जियम शामिल हैं। मंकीपॉक्स से इस साल तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *