Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

संजय दत्त की पत्नी मान्यता का 44वां बर्थडे

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता का आज 44वां जन्मदिन है। इस मौके पर एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पत्नी को विश किया। संजय ने मान्यता के साथ एक फोटो शेयर कर उन्हें इनक्रेडिबल परसर्न बताया। फोटो में संजय ब्लैक डेनिम जैकेट में नजर आए। वहीं मान्यता व्हाइट ड्रेस में दिखीं।

संजय ने मान्यता को स्पेशल नोट लिखकर किया विश

संजय ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘आप वो कारण हैं, जो मुझे और हमारी फैमिली को आगे बढ़ाता है…एक इनक्रेडिबल पर्सन होने के लिए धन्यवाद।’ हैप्पी बर्थडे मॉम मान्यता दत्त।’ संजय के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक एक मान्यता को बधाई दे रहे हैं।

जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स हैं संजय-मान्यता

शादी से पहले मान्यता और संजय ने 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों ने 11 फरवरी 2008 में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली थी। शादी के दो साल बाद मान्यता और संजय जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बन गए, जिनका नाम इकरा और शहरान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *