Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कौन होगा शिखर धवन का ओपनिंग जोड़ीदार

 वेस्टइंडीज इस साल फरवरी में तीन वनडे और इतने ही टी-20 मैच खेलने के लिए भारत आया था और इन दोनों टीमों के बीच फिर से सीमित ओवरों की श्रृंखला हो रही है। 22 जुलाई यानी शुक्रवार को पहला वनडे खेला जाएगा। कई सीनियर प्लेयर्स को इस साल होने वाले वर्ल्ड टी-20 के मद्देनजर आराम दिया गया है। ऐसे में युवा तुर्क सीरीज में अपनी पहचान छोड़ना चाहेंगे।

कौन करेगा ओपनिंग?

शिखर धवन के पास न सिर्फ टीम की कमान है बल्कि ओपनिंग की जिम्मेदारी भी वही संभालेंगे, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि श्रृंखला के पहले मैच में धवन के साथ कौन पारी का आगाज करता है। शुभमन गिल की टीम में वापसी हुई है। वह धवन के साथ दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाज का संयोजन बनाएंगे, लेकिन टीम में शामिल अन्य खिलाड़ियों को भी पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है, जिनमें ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों को आराम
केवल वनडे प्रारूप में खेल रहे धवन अपने करियर में दूसरी बार भारत की अगुवाई करेंगे क्योंकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा को इस श्रृंखला के लिए विश्राम दिया गया है। उनके अलावा मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या और विराट कोहली को भी विश्राम दिया गया है। वेस्टइंडीज का हाल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसे बांग्लादेश के खिलाफ वनडे श्रृंखला में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने वापसी की है और इससे निकोलस पूरण की अगुवाई वाली टीम में संतुलन पैदा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *