Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

विधायक बृहस्पति सिंह को हार्ट अटैक:बलरामपुर से रायपुर लाए गए

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह की तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार को उन्हें बलरामपुर से रायपुर लाया गया। रायपुर के मोवा स्थित निजी अस्पताल में विधायक का इलाज चल रहा है। उन्हें दिल की बीमारी की वजह से अस्पताल में एडमिट करना पड़ा है। दैनिक भास्कर को डॉक्टर देवेंद्र नायक ने बताया कि विधायक बृहस्पति सिंह को माइनर हार्ट अटैक आया था। वो बलरामपुर के अस्पताल में ही भर्ती थे। फिलहाल उन्हें रायपुर लाया गया है सुबह उनकी एनजीओ प्लास्टी की गई है, फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

पिछले साल भी अचानक बिगड़ी थी तबीयत
पिछले साल अक्टूबर के महीने में भी अचानक असहज महसूस होने पर विधायक को रायपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब रायपुर में आयोजित आदिवासी महोत्सव देखने के दौरान विधायक की तबीयत खराब हुई थी।

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बृहस्पति सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के रामकिशुन सिंह को 32916 मतों से हराया था। उन्हें लगातार दूसरी बार इस सीट से जीत मिली है। बृहस्पति छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ही बड़े नेताओं पर संगठन में जोड़-तोड़ करने, जैसे गंभीर आरोप लगा चुके हैं। इस वजह से पिछले दिनों काफी चर्चा में भी थे। इन्होंने एक बयान में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से खुद की जान को खतरा भी बताया था। इसके बाद प्रदेश में कई दिनों तक राजनीति गर्माई रही। हालांकि बाद में इन्होंने इस बयान के लिए माफी भी मांग ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *