Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

क्यों हो रही दुनिया के सबसे बड़े यात्री विमान की वापसी?

A380 सुपरजंबो दुनिया का सबसे बड़ा यात्री विमान है। दो साल पहले जब एयरलाइंस कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित थीं, तो इस विमान का परिचालन रोकने का फैसला लिया गया था। A380 सुपरजंबो के पूरे बेड़े को उड़ने से रोक दिया गया था। कई विमान लॉन्ग टर्म स्टोरेज के लिए चले गए थे। कई एयरलाइन्स ने तो ए380 सुपरजंबो से पूरी तरह छुटकारा पाने का फैसला लिया। एयर फ्रांस ने मई 2022 में इस बेडे़ को रिटायर कर दिया। एयरबस ने साल 2019 की शुरुआत में A380 डबल डेकर के उत्पादन को रोकने का फैसला लिया था।

अब फिर से उड़ान भर रहा है यह सबसे बड़ा यात्री विमान

अब जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ रही है और हवाई यातायात महामारी से पहले के स्तर पर लौट रहा है, तो यह सबसे बड़ा यात्री विमान भी उड़ान भर रहा है। फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों के अनुसार, इस विमान के आधे से अधिक वैश्विक बेड़े पहले ही सेवा में वापस आ चुके हैं।

हाल ही में लुफ्थांसा (Lufthansa) ने इस विमान की वापसी की घोषणा की है। हालांकि, ऐसा साल 2023 से पहले नहीं होगा। इसके साथ ही यह उम्मीद जग रही है कि अधिक से अधिक A380 सुपरजंबो अब फिर से आकाश में उड़ते दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *