Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

स्कूल कैंपस में दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत: CM भूपेश ने जताया दुख

सीएम भूपेश ने जताया दुख

घटना की जानकारी गुरुवार को सामने आ सकी है। इधर, घटना को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को छात्रा के परिजनों की हर संभव सहायता के निर्देश दिए हैं। इसके बाद दिव्या के परिजनों को एक लाख रुपए की सहायता राशि तुरंत दी गई है। ये भी बताया गया है कि सरकारी योजना के तहत बच्ची के परिजनों को जल्द ही 4 लाख रुपए और दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के बेमतेरा जिले में स्कूल कैंपस में खेलने के दौरान दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की मौत हो गई। खेलते वक्त उसे एक बिच्छू ने काट लिया। जिसके बाद से वह दर्द के मारे परेशान थी। फिर उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर के अस्पताल में भेजा जा रहा था। मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला बंधी गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, 8 साल की दिव्या मंडावी यहां बंधी गांव के शासकीय प्राथमिक शाला में कक्षा-2वीं की छात्रा थी। वह रोज की तरह बुधवार को भी स्कूल गई थी। स्कूल में लंच का वक्त हुआ था तो वह अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। उसी वक्त बिच्छू ने उसे काट लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *