बिना शर्ट बर्फ में बैठकर विद्युत की प्रैक्टिस
बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल, जो अपने मार्शल आर्ट स्किल्स के लिए भी जाने जाते हैं, उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस वीडियो में, ‘कमांडो’ एक्टर हिमालय में कलरीपायट्टु मार्शल आर्ट करते हुए नजर आए। इस प्रेक्टिस के दौरान विद्युत कमर तक बर्फ में बैठकर प्रेक्टिस कर रहे हैं, इस दौरान उन्होंने शर्ट भी नहीं पहना है। विद्युत जामवाल की फिल्म ‘खुदा हाफिज-2’ 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
