पीएम नरेंद्र मोदी की रामभक्ति देख नाराज क्यों हुए केरल सीएम पिनराई विजयन
तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अयोध्या में आयोजित ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह पर नाराजगी जताई है। केरल सीएम ने कहा कि अब हम उस बिंदु पर आ गए हैं जब देश में एक धार्मिक पूजा स्थल के उद्घाटन को एक राजकीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने संविधान के संरक्षण और सुरक्षा का संकल्प लिया है, उन्हें इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में भाग लेने से इनकार कर हमने अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को बरकरार रखा है।
