फीचर्डमनोरंजन

शहनाज गिल ने ‘उमंग 2022’ में स्टेज पर कटरीना कैफ के गाने पर किया धमाल डांस

मुंबई पुलिस के लिए हर साल आयोजित होनेवाले कल्चरल प्रोग्राम ‘उमंग’ फेस्टिवल में सितारों की धूम लगातार बढ़ती जा रही है।रविवार को आयोजित ‘उमंग 2022’ के सेलिब्रेशन के मौके पर बॉलिवुड के तमाम सितारे यहां शामिल हुए, जिनमें से एक बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान भी थे। शाहरुख के परफॉर्मेंस के अलावा इस मौके पर ‘पंजाब की कटरीना कैफ’ यानी शहनाज गिल ने भी स्टेज पर कटरीना कैफ के गाने पर शानदार डांस दिखाया, जिसका वीडियो सामने आया है।

शहनाज ने ‘नाच पंजाबन’ पर मचाया धमाल
‘बिग बॉस 13’ के समय से इंडस्ट्री में हिट रहीं शहनाज गिल ने ‘उमंग 2022’ को अपने शानदार परफॉर्मेंस से और भी खूबसूरत बना दिया। सोशल मीडिया पर काफी फैन्स ने इस इवेंट का वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें शहनाज गिल वरुण धवन और कियारा आडवाणी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के गाने ‘नाच पंजाबन’ पर धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं। हालांकि, शहनाज इस गाने पर अकेली डांस करती नहीं दिख रहीं बल्कि पहले वह ऑडियंस में बैठे कई सिलेब्रिटीज़ को हाथ पकड़कर स्टेज पर खींचती दिखीं और फिर उनके साथ मिलकर ‘नाच पंजाबन’ पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।


कटरीना कैफ के पॉप्युलर सॉन्ग ‘चिकनी चमेली’ पर दिखाया डांस
‘पंजाब की कटरीना कैफ’ कही जाने वाली शहनाज गिल ने कटरीना कैफ के पॉप्युलर सॉन्ग ‘चिकनी चमेली’ पर भी खूब जमकर डांस किया। शाहनजा के परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल तो जीता ही, अब सोशल मीडिया पर भी फैन्स का खूब दिल जीत रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *