Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

नए साल में एटीएम से पैसे निकलना हुआ महंगा

नए साल में एटीएम से जुड़े नियमों के एक बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक ने तमाम एटीएम से मुफ्त ट्रांजेक्शन की सीमा खत्म होने के बाद लगने वाले ट्रांजेक्शन चार्ज (ATM Transaction Charge) को बढ़ा दिया है। वैसे तो यह बढ़ोतरी मामूली है, लेकिन अगर आप चाहें तो आपके पास अभी भी कुछ ऐसा विकल्प हैं, जहां से पैसे निकालने पर आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा। ये हैं माइक्रो एटीएम (Micro Atm) और आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (Aadhaar Enabled Payment System)। आइए हम जानते हैं क्या होता है माइक्रो एटीएम और आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम।

नए साल यानी 1 जनवरी से एटीएम से कैश निकालना (Cash ATM Transaction) महंगा हो गया है। एक जनवरी से ग्राहकों को फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन (Non-Cash ATM Transaction) की सीमा पार करने के बाद अभी की तुलना में अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। पिछले साल तक बैंक के एटीएम या कैश रिसाइक्लिर मशीन से कैश और नॉन-कैश ट्रांजेक्शन करने पर महीने में पहले 5 वित्तीय ट्रांजेक्शन फ्री होते थे। इसके बाद 20 रुपये प्रति वित्तीय ट्रांजेक्शन का चार्ज लगता था, लेकिन अब 1 जनवरी 2022 से यह चार्ज 21 रुपये प्रति वित्तीय ट्रांजेक्शन हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *