देशफीचर्ड

मूसेवाला हत्याकांड-14 घंटे फतेहाबाद में रहे शूटर्स

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शूटर्स ने फतेहाबाद के होटल में खाना खाया और करीब 14 घंटे तक यहां पर रुके रहे। इनकी संख्या चार थी और झज्जर के एक व्यक्ति की आईडी पर सभी के लिए होटल में रूम बुक कराया गया। मामले की छानबीन में लगी दिल्ली पुलिस ने होटल के दो कर्मचारियों विक्रम और कालू को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इससे पहले होटल के मालिक पवन को भी पुलिस दिल्ली ले गई थी। अब उसे छोड़ दिया गया है।

फतेहाबाद से जुड़े हैं मूसेवाला मर्डर के तार

सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई को की गई थी। आरंभ से ही इस हत्या कांड में फतेहाबाद के लोगों का नाम आता रहा है। पंजाब पुलिस यहां से बोलेरो गाड़ी को लेकर पवन और उसके नौकर नसीब को लग गइ्र थी। इसके बाद कई अन्य की धरपकउ़ भी यहां से की गई, जो कि प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से इस मर्डर में शामिल रहे हैं। सोनीपत के शूटर प्रियवर्त फौजी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की जांच पिछले दो दिन से फतेहाबाद के भट्‌टू रोड स्थित एक होटल सांवरिया पैलेस पर टिकी है।

14 घंटे होटल में रहे शूटर्स

खुलासा हुआ है कि मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब से निकल कर 4 शूटर रात को 12:55 बजे होटल सांवरिया पैलेस में आए थे। उन्होंने यहां पर खाना खाया और इसके बाद झज्जर के एक व्यक्ति की आईडी पर कमरे बुक किए गए। शूटर्स होटल में अगले दिन 30 मई को दोपहर 2 बजे तक रहे। इसके बाद रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *