फेड रेट के फैसले से पहले सोना-चांदी में गिरावट
सोने की कीमतों में और गिरावट
इंदौर. सोने की कीमतों में और गिरावट आई क्योंकि फेडरल रिजर्व की बैठक के समापन से पहले अनिश्चितता बढ़ गई। अमरीकी डॉलर को समर्थन मिलने से चांदी के दाम भी घटे है। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1985 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1984 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 22.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 22.66 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 62200 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 57200 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 72150 व टंच 72300 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 62450 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 72000 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।