Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

ऐप यूज करने के लिए चुकाने पड़ सकते हैं साल के 3700 रुपए

स्नैपचैट यूजर्स के लिए बुरी खबर है, जल्द ही ऐप यूज करने के लिए आपको पैसे चुकने पड़ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये ऐप स्नैपचैट प्लस (Snapchat+) नाम के अपने पेड सब्सक्रिप्शन के लिए टेस्टिंग कर रहा है। स्नैपचैट के पेड सब्सक्रिप्शन के बारे यह यूजर्स को ऐप पर अनाउंस होने वाले फीचर्स के साथ दूसरे चीजों तक अर्ली एक्सेस देगा।

स्नैपचैट+ सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत
स्नैपचैट+ के लिए एक महीने के सब्सक्रिप्शन की कीमत 4.59 यूरो (करीब 370 रुपए) होने की उम्मीद है, जबकि यूजर 24.99 यूरो (लगभग 2,000 रुपए) में 6 महीने का प्लान खरीद सकते हैं। कहा जा रहा है कि एक साल का सब्सक्रिप्शन प्लान 45.99 यूरो (करीब 3,700 रुपए) के प्राइस टैग के साथ आता है।

स्नैपचैट के प्रवक्ता लिज मार्कमैन ने द वर्ज को दिए एक बयान में दावा किया कि स्नैपचैट अपनी पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस पर इंटरनली काम कर रहा है। वेबसाइट को दिए एक बयान में, मार्कमैन ने बताया कि कंपनी अभी स्नैपचैट+ के शुरुआती टेस्टिंग में बिजी है। उन्होंने कहा कि हम अपने ग्राहकों के साथ एक्सक्लूसिव, एक्सपेरिमेंटल और प्री-रिलीज फीचर्स को शेयर करने की कैपेसिटी के बारे में एक्साइटेड हैं और इस बारे में ज्यादा लर्न कर रहे हैं कि हम अपने यूजर्स को बेस्ट सर्विस कैसे दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *