Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

दिवालिया होने के कगार पर पहुंची लिपस्टिक बनाने वाली कंपनी Revlon

कॉस्मेटिक्स (Cosmetics) बनाने वाली अमेरिका की मशहूर कंपनी रेवलॉन इंक (Revlon Inc) दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई है। कंपनी अगले हफ्ते बैंकरप्सी (bankruptcy) के लिए आवेदन कर सकती है। कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को 53 फीसदी गिरावट आई। लिपस्टिक (lipstick) बनाने वाली इस कंपनी ने अपने बिजनस को बचाने के लिए कर्जदारों से बात शुरू की थी। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक मार्च के मध्य तक कंपनी पर 3.31 अरब डॉलर का कर्ज था। हाल के महीनों में मेकअप प्रोडक्ट्स की मांग में तेजी आई है क्योंकि लॉकडाउन की बंदिशों खत्म होने के बाद लोग बाहर निकल रहे हैं। लेकिन रेवलॉन को दूसरे ब्रैंड्स से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। मार्च में कंपनी ने कहा था कि उसे सप्लाई चेन की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण वह मांग पूरा नहीं कर पा रही है। सबसे पहले Reorg Research ने खबर दी थी कि रेवलॉन बैंकरप्सी के लिए आवेदन करने की योजना बना रही है।

सूत्रों ने मुताबिक रेवलॉन बैंकरप्सी आवेदन के लिए बातचीत कर रही है लेकिन अभी यह फाइनल नहीं है और इसमें बदलाव हो सकता है। कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को 53 फीसदी गिरावट आई। यह कंपनी के शेयरों में एक दिन में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। कंपनी का शेयर 2.05 डॉलर पर बंद हुआ। न्यूयॉर्क की इस कंपनी का मालिकाना हक अरबपति कारोबारी Ron Perelman की कंपनी MacAndrews & Forbes के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *