रूस हमले की वजह से 1.40 करोड़ यूक्रेनी नागरिक हुए बेघर
यूक्रेन और रूस की जंग को आज 101 दिन पूरे हो गए हैं। रूस हमले की वजह से अब तक तक लगभग 1.40 करोड़ यूक्रेनी नागरिकों को अपना घर छोड़ कर पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा है। दूसरी तरफ 30 लाख से ज्यादा बच्चों की पढ़ाई बीच में ही रुक गई है।
यूक्रेनी का दावा है कि अब रूस के 31 से ज्यादा सैनिकों की मौत हो चुकी है। वहीं 1376 रूसी टैंक और 210 से ज्यादा प्लेन तबाह हो चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने यूक्रेन के 20% क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। वहीं रूसी सेना ने अब तक यूक्रेन की 24 हजार किलोमीटर सड़कों और 300 पुलों को नष्ट कर दिया है।
कीव स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (KSE) के एनालिटिक्स डिवीजन की रिपोर्ट के मुताबिक जंग में यूक्रेनी अर्थव्यवस्था को अब तक 10.55 करोड़ डॉलर (करीब 820 करोड़ रुपए) का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ पिछले हफ्ते ही अर्थव्यवस्था को 8 अरब डॉलर (करीब 62 हजार 155 करोड़ रुपए) से अधिक नुकसान हुआ।