Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

IndiGo ने की सरकार से अधिकतम किराये की सीमा बढ़ाने की मांग

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को ‘वास्तविक समस्या’ बताते हुए सरकार से घरेलू उड़ानों के किराये की अधिकतम सीमा बढ़ाने पर विचार करने का अनुरोध किया है। दत्ता ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि नागर विमानन मंत्रालय को घरेलू उड़ानों के किराये पर लगाई गई अधिकतम सीमा को अब बढ़ाने के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में विमान ईंधन के दामों में आई तेजी को देखते हुए मंत्रालय को इस बारे में विचार करना चाहिए।

साल 2020 में तय की थी सीमा

सरकार ने वर्ष 2020 में सख्त लॉकडाउन के बाद विमानन क्षेत्र को परिचालन की अनुमति देते समय किराये की अधिकतम एवं न्यूनतम सीमा तय कर दी थी। इंडिगो अब इसी सीमा को बढ़ाने की मांग कर रही है।

इन जगहों पर सेवाओं का विस्तार करेगी एयरलाइन

साथ ही दत्ता ने कहा कि इंडिगो अपनी सेवाओं का विस्तार यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया तक करना चाहती है और इसके मद्देनजर वह कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बिजनेस क्लास (business class) भी शुरू कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *