अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रणवीर सिंह और अजय देवगन के खिलाफ मामला दर्ज
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, इन सारे एक्टर्स को पान मसाला और गुटखा को प्रमोट करना भारी पड़ गया है। बिहार के मुजफ्फरपुर बेस्ड एक सोशल एक्टिविस्ट ने इन सभी स्टार्स के ऊपर मामला दर्ज करवाया है।
चार धाराओं में दर्ज हुआ है केस
सोशल एक्टिविस्ट तमन्ना हाशमी ने रणवीर सिंह, अजय देवगन, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के खिलाफ सेक्शन 467, 468, 439 और 120B के तहत केस दर्ज करवाया है। वहीं चार्जशीट में इन चारों स्टार्स पर पैसों के लालच में अपने स्टारडम का गलत उपयोग करने का भी आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केस की सुनवाई 27 मई को होगी।
हाशमी ने केस दर्ज क्यों करवाया
तमन्ना हाशमी का कहना है कि ये स्टार्स अपनी पापुलैरिटी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इन सभी को बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में ये लोग उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। स्टार्स द्वारा ऐसे ब्रांड्स को प्रमोट करने से बच्चों पर गलत असर पड़ेगा और आगे चलकर वो भी ऐसा ही करेंगे।
अमिताभ ने खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट
अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन पर एक बयान जारी कर उन्होंने अपना करार खत्म कर दिया था। अपने बयान में उन्होंने लिखा, ‘कमला पसंद का विज्ञापन प्रसारित होने के कुछ दिन बाद अमिताभ बच्चन ने ब्रांड से संपर्क किया और पिछले सप्ताह इस करार को खत्म करने का फैसला किया था। जब अमिताभ बच्चन इस ब्रांड से जुड़े थे, तब उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह सरोगेट विज्ञापन के अंतर्गत आता है। अमिताभ ने ब्रांड के साथ अनुबंध खत्म कर दिया है और प्रमोशन फीस भी वापस लौटा दी है।’
