Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

महंगाई और यूक्रेन युद्ध की आशंका से दुनियाभर के बाजारों में गिरावट

भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार को बड़ी गिरावट हुई। सेंसेक्स 1545.67 (-2.62%) अंकों की गिरावट के साथ 57,491.51 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 468.05 (-2.66%) अंकों की गिरावट हुई। निफ्टी 17,149 पर बंद हुआ। भारत के बाजार लगातार पांच कारोबारी सत्र में गिरे हैं। इस अवधि में सेंसेक्स में कुल 3,817 (6.23%) अंकों की गिरावट हो चुकी है।

भारतीय बाजार में गिरावट की वजह घरेलू नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है, जिससे दुनियाभर में महंगाई बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। लेकिन, बाजार में पिछले हफ्ते से जारी गिरावट का असर चीन के बाजारों पर नहीं दिखा है। दुनिया में सिर्फ चीन ही ऐसा है, जहां पिछले एक हफ्ते में शेयर बाजार चढ़े हैं। जबकि, अमेरिका और भारत में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई है।

भारतीय बाजार में लगातार 5वें दिन गिरावट, इन 5 दिनों में कंपनियों का मार्केट कैप 19.5 लाख करोड़ रु. घट चुका है सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों में सोमवार को गिरावट रही। हाल में लिस्ट हुई जोमैटो (-20%), नायका (-13%) में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *