चीनी संस्कृति के नाम पर दुष्प्रचार और कम्युनिस्ट एजेंडा फैलाने का आरोप
अमेरिका में चीनी भाषा और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के नाम पर कम्युनिस्ट पार्टी के एजेंडा को बढ़ाने वाले चीन के संस्थानों के खिलाफ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत 79 चीनी संस्थानों को बंद कर दिया गया है। अमेरिकी सांसदों और गृह विभाग की कई जांचों से यह पता चला है कि चीनी भाषा और संस्कृति सिखाने के लिए खुले इन संस्थानों को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी फंड देती है।
चीन ने अमेरिका में चीनी शक्ति और प्रभाव का विस्तार किया। पार्टी समर्थक विचारों को आगे बढ़ने के लिए 2004 के बाद चीन सरकार ने अमेरिका में 100 से अधिक ऐसे संस्थान खोले। लेकिन अब इनकी संख्या 19 रह गई है।
146 देशों में चीन के 525 संस्थान
दुनिया भर में चीन की सरकार कन्फ्यूशियस संस्थानों के जरिए सालाना लगभग 10 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च करती है। ये कन्फ्यूशियस संस्थान चीन की सरकारी एजेंसी हनबन के जरिए चलाए जाते हैं। ये संस्थान मेजबान देश के कॉलेज या यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी में चलाए जाते हैं।