खास खबरफीचर्ड

संसद के बाहर आधी रात भिड़े पुलिस-प्रदर्शनकारी

श्रीलंका में खराब आर्थिक हालात के मद्देनजर आम लोगों का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल जारी है। शुक्रवार को नेशनल असेंबली में हिंसक प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने फिर से इमरजेंसी लगाने की घोषणा की है। श्रीलंका में एक महीने बाद दोबारा आपातकाल लगाया गया है।

शुक्रवार रात संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी लगातार संसद भवन के बाहर डटे हुए हैं। श्रीलंकाई संसद में डिप्टी स्पीकर चुनाव के बाद फिर से हंगामा शुरू हुआ है। इस चुनाव में सत्ताधारी पार्टी जीत गई, जिसके बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए हैं।

गोटबाया ने प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की
श्रीलंकन मीडिया के अनुसार कैबिनेट मीटिंग में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे से इस्तीफा देने के लिए कहा। गोटबाया ने कहा कि अंतरिम सरकार के लिए प्रधानमंत्री पद छोड़ना होगा। हालांकि, PM कार्यालय की ओर से इस खबर का खंडन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *