Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

जहांगीरपुरी से तिरंगा यात्रा:भाईचारा बढ़ाने के लिए निकाली गई यात्रा

जहांगीरपुरी में बीते दिनों जिस इलाके में हिंसा हुई थी, वहां भाईचारा बनाए रखने के लिए दोनों समुदाय के लोगों ने मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। जहांगीरपुरी के कुशल चौक से शुरू हुई ये तिरंगा यात्रा आजाद चौक पर खत्म हुई। यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। लोगों ने अपने घर की छतों से तिरंगा यात्रा पर फूल बरसाए।

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की DCP उषा रंगनानी ने बताया, दो दिन पहले मीटिंग में दोनों समुदायों की तरफ से तिरंगा यात्रा निकालने की मंजूरी मांगी गई थी। यात्रा में दोनों समुदायों लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की, इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

पुलिस की पैनी निगाहें
भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में तय जगहों से यह यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा जहांगीरपुरी के कुशल चौक से शुरू हुई और जिस जामा मस्जिद के सामने पथराव हुआ था, वहां से होते हुए आजाद चौक पर खत्म हुई। यात्रा में करीब 50 लोगों के शामिल होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन कहीं ज्यादा लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *