Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे ऋषि सुनक:28 अक्टूबर को लेंगे शपथ

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। सोमवार को कंजर्वेटिव पार्टी के संसदीय दल ने सुनक को नेता चुना। उन्हें चुनौती देने वाली पेनी मॉरडॉन्ट ने नाम वापस ले लिया। इसके पहले पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी नाम वापस ले लिया था। सुनक को करीब 200 सांसदों का समर्थन मिला। पेनी के पास यह आंकड़ा 26 ही रहा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग चार्ल्स आज रात सेंड्रिंगहम से लंदन लौट रहे हैं। लिज ट्रस आज रात ही उन्हें इस्तीफा सौंपेंगी। इसके कुछ देर बाद किंग चार्ल्स सुनक को PM का अपॉइंटमेंट लेटर सौंपेंगे। 28 अक्टूबर को सुनक प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद 29 अक्टूबर को कैबिनेट का ऐलान किया जाएगा।

लोगों के बीच सुनक की लोकप्रियता
सुनक की जीत का एक बड़ा कारण उनकी बैंकर की छवि है। बतौर PM ट्रस के विफल रहने का सबसे बड़ा कारण आर्थिक मोर्चे पर विफल रहना था। ब्रिटेन में महंगाई चुनाव का अहम मुद्दा रहा। ब्रिटेन में आर्थिक अस्थिरता भी रही जिसके बाद जॉनसन सरकार में वित्त मंत्री रह चुके सुनक इकोनॉमिक बेल आउट प्लान लाए थे, इसे मिडिल क्लास ने खासा सराहा था और लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *