Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

कप्तान रविंद्र जडेजा ने सिर झुकाया और अंबाती रायुडू ने जोड़े हाथ

रोमांचक मुकाबले में जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने धोनी को झुककर सलाम किया। जडेजा का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें मैच खत्म होने के बाद जडेजा मैदान पर आते हैं और झुककर धोनी का अभिवादन करते हैं। इसके साथ ही अंबाती रायुडू ने भी हाथ जोड़कर धोनी का शुक्रिया अदा किया।


मुंबई की टीम 85 रन पर अपने पांच विकेट खो चुकी थी। मुंबई की टीम लगातार विकेट खोती रही। कायरन पोलार्ड (14) और डेनियल सेम्स (5) रन बनाकर पविलियन लौटे। लेकिन तिलक वर्मा और जयदेव उनादकत के बीच 16 गेंद पर 35 रन की साझेदारी ने मुंबई के गेंदबाजों को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

जडेजा ने मैच के बाद धोनी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘असल में जिस तरह मैच चल रहा था, उसे लेकर हम काफी तनाव में थे लेकिन कहीं न कहीं हमें मालूम था कि महान फिनिशर क्रीज पर मौजूद है और अगर वह आखिरी गेंद तक खेले तो वह जरूर मैच हमारे पक्ष में खत्म करेंगे। धोनी ने दिखाया कि वह अब भी मैच खत्म कर सकते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *