Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

कुमार विश्वास के घर पंजाब पुलिस

आम आदमी पार्टी के खिलाफ टिप्पणियों के मामले में पंजाब पुलिस मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर पहुंची। विश्वास ने खुद उनके गाजियाबाद स्थित घर पहुंची पुलिस की तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनके खिलाफ थाना सदर रोपड़ में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की एक टीम उन्हें नोटिस तामील करने पहुंची और उन्हें 26 अप्रैल को रोपड़ थाने में पेश होने को कहा गया है।

रोपड़ के SP (डी) हरबीर अटवाल ने इसकी पुष्टि की। पुलिस ने विश्वास को कहा कि उन्होंने केजरीवाल पर खालिस्तान समर्थक होने के आरोप लगाए थे, उसके संबंध में सबूत पंजाब पुलिस को देकर जांच में सहयोग करें। इसी केस में अलका लांबा को भी नोटिस जारी कर पेश होने को कहा गया है। खास बात यह है कि पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता का नाम छुपा रखा है।

कुमार पर इन धाराओं में केस दर्ज, अलका लांबा का भी नाम शामिल
कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब के रोपड़ जिले के थाना सदर में केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ IPC की धारा 153, 153A, 505, 505(2),116 r/w, 143, 147, 323, 341, 506 और 120बी और 125 रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपुल्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। रोपड़ सदर थाने के इंस्पेक्टर सुमित मोर की अगुआई में पंजाब पुलिस ने कुमार के मैनेजर को नोटिस रिसीव करवाया है।

इसी FIR में कांग्रेस नेता अलका लांबा को भी शामिल किया गया है। लांबा पर भी यही आरोप है कि उन्होंने अलग-अलग चैनलों में इंटरव्यू देकर केजरीवाल के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए। आप पर अलगाववादी तत्वों के साथ संबंध के आरोप लगाए। जिससे पंजाब का माहौल खराब होने की आशंका है। लांबा के घर के बाहर भी नोटिस लगा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *