Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

मोदी ने बनासकांठा में डेयरी कॉम्पलेक्स प्लांट का उद्घाटन किया,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनासकांठा जिले के दियोदर में आज 600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनाया गया एक नए डेयरी कॉम्प्लेक्स और आलू प्रोसेसिंग प्लांट देश को समर्पित किया। डेयरी कॉम्प्लेक्स एक ग्रीन जोन प्रोजेक्ट है। यहां से दूध और आलू के कई प्रोडक्टस् बनाए जाएंगे, जिन्हें विदेश में निर्यात भी किया जाएगा। ये प्लांट स्थानीय किसानों और आसपास के गांवों को आर्थिक रूप से मजबूती देंगे।

प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम में लाखों की संख्या में बनासकांठा जिले की महिलाएं भी पहुंची। महिलाओं को हिंदी में संबोधित करते हुए मोदी ने कहा – ‘बाबा बने हैं तो हिंदी बोलना ही पड़ेगा। मैं पहले थोड़ा सा हिंदी में और फिर गुजराती में बोलूंगा’।

यहां मक्खन, आइस्क्रीम से लेकर चॉकलेट तक बनेगी
इस प्लांट में हर दिन लगभग 30 लाख लीटर दूध के प्रोडक्ट बनाए जाएंगे। इनसे लगभग 80 टन मक्खन, एक लाख लीटर आइसक्रीम, 20 टन संघनित दूध (खोया) और 6 टन चॉकलेट का प्रोडक्शन होगा। आलू वाले प्लांट में फ्रेंच फ्राइज, आलू चिप्स और आलू टिक्की जैसे कई प्रोडक्ट बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *