फौलाद जैसे जिगर वाले Anupam Kher को चाहिए लोहे जैसा शरीर
अनुपम खेर ने (Anupam Kher) 29 साल की उम्र में 65 साल के एक बुजुर्ग का रोल निभाकर सबके होश उड़ा दिए थे और अब रियल लाइफ में 67 साल के होने पर वह अपने ट्रांसफॉर्मेश और फिटनेस से सबको चौंका रहे हैं। फिल्मी पर्दे से लेकर रियल लाइफ में चौंकाने का उनका यह सिलसिला डेब्यू के 38 साल बाद भी जारी है। ‘द कश्मीर फाइल्स‘ में पुष्कर नाथ पंडित के किरदार में अनुपम ने जिस तरह कश्मीरी पंडितों के दुख और दर्द को फिल्मी पर्दे पर दिखाया, उसे देख आंखों में आंसू आ गए। 67 साल की उम्र में इतना फौलादी किरदार निभाना हर किसी के बस की नहीं। अनुपम खेर एक ‘गिरगिट’ की तरह हैं, जो कॉमिडी से लेकर नेगेटिव तक, हर किरदार में ढल जाते हैं।
3 दशक लंबे करियर में जहां अनुपम खेर ने अपने किरदारों से चौंकाया तो वहीं अब वह अपनी फिटनेस और ‘लोहे जैसे शरीर’ से सबके होश उड़ा रहे हैं। अनुपम खेर की फिटनेस देख यंगस्टर्स का भी बुरा हाल है। जो कहते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ फिटनेस और शरीर ढल जाता है। शरीर निढाल-सा हो जाता है। तो वो अनुपम खेर को देख लीजिए। 67 साल की उम्र में अनुपम खेर अपनी फिटनेस से सबको हैरान कर रहे हैं। अनुपम खेर ने 67 साल की उम्र में पहुंचने के बाद अपना यह नया सफर शुरू किया है। अनुपम खेर ने वाकई साबित कर दिया है कि ‘कुछ भी हो सकता है।’ में आज हम आपको अनुपम खेर की इसी इंस्पायरिंग फिटनेस जर्नी के बारे में बताने जा रहे हैं।
