खास खबरफीचर्ड

अंसार अपने 4-5 साथियों के साथ आया

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri Delhi) इलाके में कल हनुमान जयंती पर शोभायात्रा के दौरान हिंसा कैसे भड़की, इसकी परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। एक पुलिस अधिकारी की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर में कई अहम बातें पता चली हैं। शोभायात्रा का रूट क्या था, किस बात पर हिंसा शुरू हुई और जिस समय पथराव शुरू हुआ, शोभायात्रा कहां पहुंची थी। इस पूरे मामले में अंसार नाम के शख्स का जिक्र हो रहा है। दरअसल, जहांगीरपुरी थाने के एडिशनल एसएचओ राजीव रंजन की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। वह खुद कल शाम को घटनास्थल पर मौजूद थे।

तो अंसार ने भड़काई हिंसा!
FIR के मुताबिक हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक पक्ष द्वारा शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शाम सवा 4 बजे शोभायात्रा शुरू हुई थी। ईई ब्लॉक से शुरू होकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल रोड से होते हुए महिंद्रा पार्क पर समाप्त होनी थी। शाम 6 बजे शोभायात्रा जामा मस्जिद के पास पहुंची तभी अंसार नाम का शख्स अपने 4-5 साथियों के साथ आया और शोभायात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लगा। झगड़ा बढ़ा और पथराव शुरू हो गया। इसके बाद शोभायात्रा में भगदड़ मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *