Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

मेघालय में आया चक्रवाती तूफान:47 गांवों के 1000 से ज्यादा घर प्रभावित

मेघालय के री-भोई जिले में गुरुवार को आए चक्रवाती तूफान ने तबाही मचा रखी है। इस तूफान ने अब तक 47 गांवों के 1000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचाया है। कई लोग बेघर हो चुके हैं। लगातार हो रही तेज बारिश से स्थिति काबू में नहीं आ रही है।

जानकारी के मुताबिक, मेघालय में पिछले 3 दिन से हो रही भारी बारिश के बाद तेज हवाओं के साथ आए तूफान के बाद अब बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। हालांकि, अभी तक इस तूफान में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। इसके साथ ही पश्चिमी गारो पहाड़ी, दक्षिण पश्चिम खासी पहाड़ी और पूर्वी जैंतिया जिलों के कुछ इलाकों में भी बरसात जारी है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेघालय के सीएम कॉनरोड संगमा के संपर्क में हैं, और अधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने राज्य को केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वाशन दिया है। तूफान में बीडीओ ऑफिस और पशु चिकित्सालय सहित कई गवर्मेंट प्रोपर्टी और एक स्कूल को नुकसान पहुंचा है। डिस्ट्रिक्ट डिप्टी कमिश्नर ने स्थिति का जायजा लेने के लिए आपात बैठक बुलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *