Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

केजरीवाल का फोन और इसुदान गढ़वी बने CM फेस

ये कोरोना की दूसरी लहर का वक्त था। 15 साल तक अपने इलाके का फेमस जर्नलिस्ट रहा शख्स अहमदाबाद के एक बड़े सरकारी अस्पताल के बाहर खड़ा था। एक बूढ़ी औरत बिलख रही थी, उसके जवान बेटे को कोरोना हुआ था।

मेडिकल अफसर ने बेड देने से मना कर दिया था। इस जर्नलिस्ट ने मिन्नतें कीं, लेकिन कुछ नहीं कर पाया। उसे ऐहसास हुआ कि राजनीति में आए बिना वह लोगों की मदद नहीं कर पाएगा। उसने कांग्रेस-BJP और AAP के नेताओं से मुलाकात की।

फिर एक दिन उसका फोन बजा, अरविंद केजरीवाल ने मिलने बुलाया था। मुलाकात हुई, पर मन में अब भी सवाल थे। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने समझाया तो उसने 14 जून 2021 को आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली। केजरीवाल ने शायद वो फोन न किया होता तो आज इसुदान गढ़वी गुजरात में AAP के CM फेस न होते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *