Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

सीएम के बस्तर दौरे का दूसरा दिन:दंतेवाड़ा में की मां दंतेश्वरी और मावली माता की पूजा

सीएम भूपेश बघेल 2 दिन के बस्तर दौरे पर हैं। यहां अपने दौरे के दूसरे दिन दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी और मावाली माता की पूजा की है। सीएम ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की है। इसके बाद सीएम ने सेवादारों को भोजन कराया है और उन्हें घोती-कुर्ता भेंट किया है।

इसके पहले शनिवार रात को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लाल बाग के पास स्थित नेहरू मेमोरियल पार्क का शुभारंभ किया था। साथ ही यहां पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया है। अब इस परिसर को नेहरू मंच के नाम से भी जाना जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इसी मंच से तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन को संबोधित किया था। जिसके बाद सरकार अब इसे ऐतिहासिक धरोहर के रूप में संवारने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि, साल 1955 में 13 से 15 मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू यहां आए थे। लालबाग मैदान के सामने सड़क के दूसरे छोर में नक्षत्र वाटिका के पास पंडित जवाहरलाल नेहरू के लिए मंच तैयार किया गया था इसी मंच से उन्होंने देश को संबोधित किया अब लगभग एक एकड़ के इस क्षेत्र में नेहरू मेमोरियल पार्क के रूप में इसे विकसित किया जा रहा है। यहां लगाए गए पांच स्तंभों में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन से संबंधित जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *