Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

इंतजार खत्म, एक बार फिर दुनिया को बचाने आएंगे रितिक रोशन

बॉलिवुड स्टार रितिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। खास तौर पर उनकी सुपरहीरो सीरीज ‘कृष’ की बात की जाए तो इसकी अब तक आईं तीनों फिल्मों को खूब पसंद किया गया है। अब फैन्स सीरीज की चौथी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रितिक रोशन के पिता डायरेक्टर राकेश रोशन  जल्द ही कृष फ्रैंचाइज की अगली फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू करने जा रहे हैं।

प्रॉडक्शन हाउस से जुड़े एक नजदीकी सूत्र ने खुलासा किया है कि ‘कृष 4‘ (Krrish 4) के लिए कास्टिंग और बाकी की तैयारी इस साल जून से शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी तक इस फिल्म के लिए रितिक की हिरोइन के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। सूत्र ने कहा है कि अभी इस बात पर कोई फैसला नहीं लिया गया है कि रितिक के ऑपोजिट कौन हिरोइन लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

रितिक अभी सैफ अली खान के साथ ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक और दीपिका पादुकोण के साथ ‘फाइटर’ की शूटिंग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इन दोनों फिल्मों की शूटिंग खत्म हो जाएगी। कहा जा रहा है कि लगातार 100 दिन की शूट के बाद अगस्त में ‘फाइटर’ की शूटिंग पूरी हो जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘फाइटर’ को 28 सितंबर 2023 में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *