Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

नतीजों से पहले अखिलेश का बड़ा आरोप:कहा- EVM को इधर-उधर किया जा रहा

अखिलेश यादव ने मंगलवार को नतीजों से पहले प्रेस कॉफ्रेंस की। उन्होंने काउंटिंग से पहले भाजपा सरकार पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि वाराणसी में ईवीएम को इधर-उधर किया जा रहा है। जहां बीजेपी हार रही है, उन जिलों के डीएम के पास मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव का फोन जा रहा है। काउंटिंग स्लो रखिएगा।

उन्होंने कहा कि बनारस में ईवीएम का एक ट्रक पकड़ा गया है। एक ट्रक भाग गया है। बरेली में कूड़े की गाड़ी में बैलेट पेपर्स से भरे 3 बक्से मिले हैं। सोनभद्र में भी हेराफेरी की जा रही है। सरकार वोट की चोरी कर रही है। हालांकि, देर शाम एसीएस नवनीत सहगल ने इन आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में इस्तेमाल सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में सीआरपीएफ के कब्जे में है। उधर, सपा के प्रतिनिधिमंडल ने इन मामलों की शिकायत चुनाव आयोग से की है।

बिना जानकारी के EVM को क्यों ले जाया जा रहा?
उन्होंने कहा कि बनारस में बिना सिक्योरिटी के ईवीएम मशीनों को ले जाया जा रहा है। ईवीएम मशीन को इधर-उधर ले जाना है तो प्रत्याशियों के साथ भेजें। भाजपा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि यह लोग तब डर गए थे जब इन लोगों ने देखा कि बंगलों और सपा सरकार में बने पार्कों की सफाई हो रही है। वहीं, एग्जिट पोल पर अखिलेश ने कहा कि मैं इस बारे में कुछ बोलना नहीं चाहता था। लेकिन जो कल एग्जिट पोल आए हैं। वह कहीं न कहीं परसेप्शन क्रिएट करना चाह रहे हैं ताकि वह वोट की चोरी कर सके और किसी को पता ना चले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *