खास खबरफीचर्ड

रूसी हमले में जलकर खाक हो गया दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज

कीव : रूस के हवाई हमले में तबाह हुए दुनिया के सबसे बड़े हवाई जहाज की पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में एंटोनोव एएन-225 पूरी तरह से बर्बाद नजर आ रहा है। हमले के समय यह विमान कीव के पास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एक हवाई के हैंगर में खड़ा था। इस विमान को यूक्रेनी कंपनी एंटोनोव ने सोवियत संघ के जमाने में तैयार किया था। An-225 के नाम पर 253920 किलोग्राम का भार ढोने का रिकॉर्ड है। वहीं, यूक्रेन ने ऐलान किया है कि युद्ध खत्म होने के बाद वह इस विमान को फिर से बनाएगा। वर्तमान में रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव की जबरदस्त घेराबंदी की हुई है। इस कारण कीव में खाने-पीने के समान की भी किल्लत हो गई है।

Antonov AN-225 दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो विमान है। इसके पंखों की कुल चौड़ाई 290 फीट से ज्‍यादा है। इसे 1980 के दशक में सोवियत यूनियन का हिस्सा रहे यूक्रेन में डिजाइन किया गया था। इसके आकार को देखते हुए एंटोनोव के इंजीनियरों ने यूक्रेनी भाषा में Mriya नाम दिया था, जिसका मतलब सपना होता है। सबसे बड़ा विमान होने की वजह से यह काफी मशहूर है। दुनियाभर के एयर शो में इसे देखने के लिए काफी भीड़ जुटती है। यह विमान सिर्फ उन्हीं हवाई अड्डों से उड़ान भरता और लैंड करता है, जिसकी लंबाई और चौड़ाई सबसे ज्यादा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *