देशफीचर्ड

अमित शाह ने पूछा, प्रोटोकॉल तोड़ चीनी प्रतिन‍िध‍िमंडल से क्‍या चर्चा करते हैं?

नई दिल्‍ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमला किया है। उन्‍होंने कहा है कि राहुल गांधी को देश के इतिहास का पता नहीं है। उन्‍हें संसद में अनाप-शनाप के बयान देने से बचना चाहिए। हाल में राहुल ने संसद में महंगाई बेरोजगारी से लेकर विदेश और आर्थिक नीति तक केंद्र सरकार पर हमला किया था। शाह ने (Amit Shah attacks Rahul Gandhi) उन आरोपों का भी जवाब दिया जिसमें कांग्रेस नेता ने कहा था कि मोदी सरकार की कश्‍मीर नीति के कारण पाकिस्‍तान और चीन करीब आए।

टीवी चैनल न्यूज18 को दिए साक्षात्कार में अमित शाह ने कहा, ‘राहुल गांधी इस देश का इतिहास नहीं जानते। वह नहीं जानते कि 1962 में क्या हुआ और किसके कारण हुआ। नरेंद्र मोदी सरकार ने चीन की हर चुनौती का कड़ा जवाब दिया है।

राहुल गांधी ने 3 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान लोकसभा में बयान दिया था।

नहीं देने चाहिए ऐसे बयान
शाह ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की सीमाओं और संप्रभुता की रक्षा की है। मुझे नहीं लगता कि किसी भी राष्ट्रीय नेता को पड़ोसी देशों के बारे में इस तरह के बयान देने चाहिए। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आप संसद में यह सब कह रहे हैं। लेकिन, आप एक चीनी प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए सभी प्रोटोकॉल तोड़ते हैं। आप उनके साथ क्या चर्चा करते हैं? इस तरह के बयान दिखाते हैं कि गंभीर राजनेताओं की कमी है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *