लहसुन को 5 दिन अंकुरित करके खाएं
बहुत से लोग मानते हैं कि अंकुरित सब्जियां और फल सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। ऐसा माना जाता है कि अंकुरित फल-सब्जियों में जहरीले रसायन होते हैं। बेशक कुछ फल-सब्जियों में ऐसा हो सकता है लेकिन लहसुन एक ऐसी चीज है, जिसे अंकुरित होने के बाद भी खाने से कोई नुकसान नहीं होता है बल्कि फायदा ही होता है। जिस तरह सादा लहसुन सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है, उसी तरह अंकुरित लहसुन भी शरीर को कई बड़े लाभ देता है।
अंकुरित लहसुन शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करके आपको दिल की बीमारियों, कैंसर, स्किन इन्फेक्शन जैसे गंभीर रोगों से बचाने में सहायक हो सकता है। इतना ही नहीं, इसके सेवन से सर्दी-जुकाम और बंद नाक जैसे छोटे-मोटे विकारों का भी इलाज किया जा सकता है। अंकुरित लहसुन को खासकर हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर पाया गया है।
जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड कैमिस्ट्री में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अंकुरित लहसुन के सामान्य लहसुन के मुकाबले ज्यादा स्वास्थ्य लाभ हैं। जिस तरह सामान्य लहसुन के सेवन से पाचन को दुरुस्त बनाने, सर्दी-खांसी के लक्षणों को दूर करने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने और शरीर के गंदे पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है, उसी तरह अंकुरित लहसुन के सेवन से कैंसर से लड़ने, स्ट्रोक और दिल की बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है।
कैंसर से बचाने में सहायक
दिल को स्वस्थ रखने में मददगार
स्ट्रोक का जोखिम होता है कम
समय से पहले नहीं आने देगा बुढ़ापा
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक
