हार्ट सर्जरी के बाद Sunil Grover ने किया पहला पोस्ट

टीवी की दुनिया के चहेते कमीडियन और ऐक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है। सुनील ग्रोवर पिछले दिनों मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में हॉस्पिटलाइज़ थे, जहां उनकी 4 बाइपास सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद उन्हें 3 फरवरी को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई और अब इस सर्जरी के बाद सुनील ग्रोवर (Sunil Grover first post after bypass surgery) ने अपने फैन्स के लिए पहला पोस्ट किया है।

सुनील ग्रोवर ने ट्विटर पर अपनी हार्ट सर्जरी के बाद पहला पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपना हाल भी बताया है और फैन्स को शुक्रिया भी कहा है। सुनील ग्रोवर ने अपने ट्वीट में कहा है- भाई ट्रीटमेंट ठीक हो गया मेरी चल रही है हीलिंग। आप सबकी दुआओं के लिए, ग्रैटिट्यूड है मेरी फीलिंग। ठोको ताली।’

बता दें कि डॉक्टर् ने बताया कि सुनील ग्रोवर को हार्ट अटैक (Sunil Grover had a heart attack)आया था। ETimes TV से एक्सक्लूसिव बातचीत में हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया कि सुनील को हार्ट अटैक आया था और जब उन्हें एडमिट किया जा रहा था तो उसी दौरान वह कोविड पॉजिटिव भी थे।

डॉक्टर ने बताया था, ‘सुनील ग्रोवर यंग टीवी आर्टिस्ट हैं। उन्हें पहले सीने में दर्द हुई जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटलाइज होने की सलाह दी गई। ब्ल़ड टेस्ट और ECG के बाद पता लगा कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। उनका इलाज शुरू हुआ औऱ वह स्टेबल हो गए। उनमें कोविड के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन उनका रिपोर्ट पॉजिटिव आया। इसी के साथ उनका कोविड का भी ट्रीटमेंट चला। एक वीक के बाद उनका एंजियोग्राफी हुआ, जिसमें 3 मेजर ब्लॉकेज का पता लगा और दो arteries में 100% ब्लॉकेज था जबकि तीसरे में 70-90% ब्लॉक था। उनका हार्ट नॉर्मल फंक्शन कर रहा था और सौभाग्य से हार्ट मसल्स में कोई डैमेज नहीं आया। इसलिए बायपास सर्जरी की सलाह दी गई और फिर यही किया गया। वह अच्छी तरह से रिकवर कर गए हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *