Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

भारत ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप

भारत ने पांचवीं बार अंडर 19 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबले को अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच राज बावा (5 विकेट और 35 रन) के ऑलराउंड खेल, हरनूर सिंह (50) और निशांत सिंधु (50*) के दम पर भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों के 40-40 लाख रुपए इनाम एलान किया।

ये 5वां मौका है, जब भारत ने खिताब अपने नाम किया है। वो टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भी है। उसने 2002, 2008, 2012 और 2018 में भी टॉफी अपने नाम की थी। सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 44.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 189 रन बनाए। जवाब में भारत ने 48.4 ओवरों में 6 विकेट पर 195 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। दिनेश (13*) ने वनडे वर्ल्ड कप 2011 की तरह धोनी के अंदाज में विजयी सिक्स जड़ा, जबकि निशांत सिंधु 50 रन बनाकर नाबाद रहे।

वेस्टइंडीज में इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार अंडर 19 विश्व कप जीतने वाले भारतीय टीम के हर सदस्य के लिए बीसीसीआई ने 40-40 लाख रुपए और सहयोगी स्टाफ के लिए 25 लाख रुपए पुरस्कार की घोषणा की। बोर्ड सचिव जय शाह ने फाइनल में भारत की चार विकेट से जीत के तुरंत बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ‘अंडर 19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करके खिताब जीतने वाले अंडर 19 टीम के सदस्यों को बीसीसीआई
40-40 लाख रुपए नकद पुरस्कार और सहयोगी स्टाफ को 25-25 लाख रुपए देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *