LIVE मैच में अंपायर पर भड़के डैनिल मेदवेदेव
ऑस्ट्रेलियन ओपन (AUS Open) का सेमीफाइनल मुकाबला चल रहा था इसी बीच रूस के डैनिल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) भड़क गए और उन्होंने चेयर अंपायर को खूब बुराभला कहा। इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वह चेयर अंपायर पर भयंकर भड़के दिख रहे हैं। वह अंपायर को बेवकूफ और बैडमैन तक कहा। उन्होंने यह मुकाबला जीता और खिताबी भिड़ंत के लिए क्वॉलिफाइ किया।
उन्होंने दूसरे सेट में सर्विस गंवाने के बाद चेयर अंपायर पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने मांग की थी कि सिटसिपास को दर्शकों के बीच बैठे उनके पिता कोचिंग दे रहे हैं और इसके लिए यूनानी खिलाड़ी को चेतावनी दी जानी चाहिए। मेदवेदेव ने चेयर अंपायर से कहा कि सिटसिपास और उनके पिता मैच के बीच बात कर रहे हैं। यह गलती है। इस पर जब चेयर अंपायर ने जवाब नहीं दिया तो वह भड़क गए।
वह खुद को अनसुना किए जाने पर चेयर अंपायर को स्टुपिड और बैडमैन कहते हुए बोले- यह कोई लोकल टूर्नामेंट नहीं है। यह ऑस्ट्रेलियन ओपन है और यहां ऐसा कैसे हो सकता है। आप इतना बुरा बर्ताव कैसे कर सकते हैं? मेदवेदेव यह सेट हार गये। उन्होंने पांच मिनट का विश्राम लिया और अधिक जज्बे के साथ कोर्ट पर उतरे।
