रिहायशी कॉलोनियों में घूम-घूम कर कारों में करते थे तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महंगी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर चोरी की कोशिश करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। दो कार में सवार दो नाबालिग समेत पांच आरोपी शहर के रिहायशी इलाकों में घूम-घूमकर कार में तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास करते रहे। मंगलवार की रात एक साथ हुई इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो कार भी जब्त किया गया है।
घटना तारबाहर और सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। मंगलवार की देर रात दो बजे दो कार में सवार युवक शहर में घूम रहे थे। इस दौरान युवकों ने रात करीब 2.50 बजे क्रांतिनगर निवासी कंट्रक्शन केमिकल का फैक्ट्री संचालक गिरीराज गुप्ता की क्रेटा कार में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया। तोड़फोड़ की आवाज आने पर उनकी नींद खुल गई। उन्होंने देखा कि दो कार में सवार युवक उनकी कार में तोड़फोड़ कर रहे थे। उनके चिल्लाने पर युवक भाग निकले। इससे पहले युवकों ने कार का शीशा खोलकर चोरी करने का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर तोड़फोड़ कर भाग निकले। बाहर निकल कर उन्होंने पूछताछ की, तब पता चला कि मोहल्ले के तीन अन्य गाड़ियों में भी इस तरह से तोड़फोड़ की गई है। ‘
