Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ के CM का ऐलान, श्रमिकों की बेटियों को 20 हजार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में हुए मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। सशस्त्र बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया। उन्हें अब सिर्फ सप्ताह के 5 दिन ही काम करना होगा। इसके साथ ही श्रमिक सुधारों, खेलों को बढ़ावा देने और बेटियों के लिए भी अलग-अलग घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए 15 घोषणाएं की हैं। इनमें श्रमिक परिवारों की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना शुरू की जाएगी। जिसके तहत पहली दो बेटियों के बैंक खाते में सरकार 20-20 हजार रुपए की राशि एकमुश्त भुगतान करेगी। साथ ही शासकीय कर्मचारियों के हित में अंशदायी पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य सरकार का अंशदान 10% से बढ़ाकर 14% किए जाने की घोषणा CM ने की। तीरंदाजी के खेल को बढ़ावा देने के लिए जगदलपुर में शहीद गुंडाधुर राज्यस्तरीय तीरंदाजी अकादमी शुरू होगी।

CM ने की यह घोषणाएं

  • रिहायसी क्षेत्रों में संचालित व्यवसायिक गतिविधियों के नियमितीकरण के लिए आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे।
  • समस्त अनियमित भवन निर्माण के नियमितीकरण के लिए इसी साल कानून लाया जाएगा।
  • नगर निगम के बाहर निवेश क्षेत्रों में 500 वर्ग मीटर के भूखंड बिना मानवीय हस्तक्षेप के भवन अनुजा जारी की जाएगी।
  • शहरी क्षेत्रों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय पट्टे की भूमि फ्री होल्ड की जाएगी।
  • लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को सरल किया जाएगा। साथ ही बड़ी संख्या में परिवहन सुविधा केंद्र युवा रोजगार के लिए शुरू किए जाएंगे।
  • शासकीय कर्मचारियों के हित में अंशदायी पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य सरकार का अंशदान 10% से बढ़ाकर 14% किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *