Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

कैप्टन बोले- सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए इमरान खान ने सिफारिश की थी

पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सिफारिश की थी। उनके और सिद्धू के कॉमन फ्रैंड के जरिए इमरान ने यह संदेश भेजा था। उन्हें कहा गया कि सिद्धू को आप अपनी सरकार में ले लो, काम नहीं करेगा तो निकाल देना।

वह भी यह जानकर हैरान रह गए थे कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री सिद्धू की सिफारिश कर रहा है। मुझे कहा गया कि सिद्धू के साथ उनकी दोस्ती है, इसलिए वह सिद्धू को मंत्री बनवाना चाहते हैं। हालांकि सोमवार को चंडीगढ़ में सिद्धू से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

सिद्धू और कैप्टन में तेज हुई जंग
पंजाब चुनाव नजदीक आते ही नवजोत सिद्धू और कैप्टन में जंग तेज होने लगी है। कैप्टन सिद्धू को पाक परस्त और अनस्टेबल कहते रहते हैं। इसको लेकर सिद्धू कह रहे हैं कि कैप्टन ने मेरे लिए कांग्रेस के दरवाजे बंद किए थे। अब उन्हें कांग्रेस से धक्के देकर निकाला गया है।

सिद्धू ने यह भी कहा कि 77 में से एक भी विधायक कैप्टन के साथ नहीं थे। यहां तक कि उनकी पत्नी सांसद परनीत कौर तक कैप्टन के साथ नहीं है। इस दौरान कैप्टन ने सिद्धू की मानसिक स्थिति तक पर सवाल खड़े कर दिए। इस पर अब दोनों की जंग तेज होने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *