मोहित रैना ने अपनी शादी पर किया खुलासा
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में मोहित रैना ने अपनी पत्नी के बारे में बात की और कहा, “मैं उन्हें कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिला था। मेरा एक फेवरेट कोट है, ‘जो तुम्हें चाहिए वो देखो, जो तुम देखते हो उसे पाओ।’ तो मैंने इस पर काम किया। मैंने ही उससे बातचीत का सिलसिला शुरू किया और धीरे-धीरे बात आगे बढ़ाई। मैंने इसे छोटे तरीके से किया। मैं हमेशा से बहुत प्राइवेट पर्सन रहा हूं। जब से मैंने इंडस्ट्री ज्वॉइन की है, मैं अपनी पर्सनल लाइफ को प्रोफेशनल लाइफ से दूर रखने की कोशिश करता हूं। मैं ऐसा ही हूं।”
शो में भारती ने की अपनी प्रेग्नेंसी पर बात
हाल ही में टीवी शो ‘हुनरबाज’ का एक प्रोमो रिलीज किया गया, जिसमें भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने अपनी प्रेग्नेंसी पर बात की और कहा, “हर रियलिटी शो में मुझ पर ताने मारे गए कि कब हो रहा है? शादी को चार साल हो गए! अभी लास्ट शो में डांस दीवाने के फिनाले में दादा (मिथुन) आपने भी ताना मारा था कि आपका हुनर क्या है, जिस पर मैंने कहा था कि चार साल हो गए शादी को लेकिन आज तक अपना हुनर नहीं दिखा पाया।” इस पर हर्ष कहते हैं कि वही बात उनको चुभ गई थी और उसे सुनकर उनको गुस्सा आया। इस पर भारती कहती है, “वह सारा का सारा गुस्सा मेरे पर निकाला गया। दादा इसने अपना हुनर दिखा दिया।” फिर भारती भी मिथुन से कहती हैं, “जिनके बच्चे न हो रहे हों, तो उनको कभी मत कहना कि कहां है तेरा हुनर।” भारती की बातें सुनकर मिथुन अपनीं हंसी रोक नहीं पाते हैं।
