योग करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
यह तो आप जानते ही होंगे कि योग आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है। हो सकता है कि आपने इसे अपने लिए भी आजमाया हो। जाहिर तौर पर आपने बेहतर महसूस किया होगा। बता दें कि योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि ये साइंस पर बेस्ड फिजिकल एक्टिविटी है। इसमें मास्तिष्क, शरीर और आत्मा को संतुलित करने में मदद मिलती है। योग के एक नहीं बल्कि ढेरों आसन हैं, जिनके स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे भी हैं। हर व्यक्ति अपनी शरीर की समस्याओं के हिसाब से आसनों को चुनता है। वैसे देखा जाए, तो योग करना इतना आसान नहीं, जितना देखने में लगता है। एक योग सेशन के दौरान कई चीजें होती हैं, फिर चाहे वह ध्यान केंद्रित करना हो, सांस लेना हो, आगे पीछे झुकना, शरीर को मोड़ना ,संतुलन बनाना इन सभी गतिविधियों में शरीर, मन और आपके पूरे समर्पण की जरूरत होती है।
विशेषज्ञ कहते हैं कि चाहे आप एक नौसीखिया हों या फिर अनुभवी , योग करते समय गलतियां होना सामान्य है। हालांकि, योग करते समय होने वाली गलतियों का कोई गंभीर प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन कुछ गलतियां चिंता का कारण बन सकती हैं। लेकिन आपको हताश होने की जरूरत नहीं है। योग की अधिकांश गलतियां आसानी से टाली जा सकती हैं। यहां हम आपको उन सामान्य गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जो आप योग करते समय कर बैठते हैं। अपने योग अभ्यास को बेहतर तरीके से करने के लिए इनसे बचना चाहिए।
सांस लेने की गलत तकनीक का इस्तेमाल करना
विचारों के साथ व्यायाम करना
