Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

इजराइली डॉक्टर ने कहा- लंदन की कॉन्फ्रेंस में संक्रमण मिला

इजराइल के डॉक्टर एलाड माओर, ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले शुरुआती लोगों में से एक थे। डॉक्टर एलाड का दावा ​​​​है कि उन्हें ओमिक्रॉन का संक्रमण लंदन में मिला था। दावे के मुताबिक, वह दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन का पहला मामले सामने आने से पहले ही ब्रिटेन में संक्रमित हो गए थे।

डॉ. एलाड माओर पेशे से कार्डियोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने गार्जियन को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वह नवंबर में एक मेडिकल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने लंदन गए थे। इस कांफ्रेंस में 1,200 से अधिक हेल्थ प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया था। वह कॉन्फ्रेंस के लिए 19 नवंबर को लंदन पहुंचे और एक होटल में 4 रात रुके थे। 23 नवंबर को इजराइल लौटने के बाद उन्हें कोराना के लक्षण महसूस हुए और 27 नवंबर की रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए।

अफ्रीका में ओमिक्रॉन मिलने से 10 दिन पहले संक्रमित हुए डॉ. एलाड
डॉ. एलाड ने कहा- निश्चित तौर पर मुझे लंदन में ही ओमिक्रॉन मिला। यह दिलचस्प है, क्योंकि यह अफ्रीका में ओमिक्रॉन मिलने से 10 दिन पहले की बात है। डॉ. एलाड का मामला दक्षिण अफ्रीका के नए वैरिएंट से बहुत पहले का है। इसलिए इस बात की पूरी आशंका है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट पहले से ही मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *