विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की ‘लाइगर’ का धमाकेदार टीजर वीडियो रिलीज
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda), माइक टायसन और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की ‘लाइगर’ (LIGER) फिल्म का टीजर वीडियो रिलीज हो चुका है। पिछले कई महीनों से ये फिल्म लगातार चर्चा में हैं और अब करण जौहर के धर्मा प्रॉडक्शन ने ‘लाइगर’ फिल्म (LIGER Teaser) की पहली झलक शेयर कर दी है। 53 सेकेंड के इस टीजर वीडियो(LIGER First Glimpse) में ‘लाइगर’ यानी विजय देवरकोंडा का पूरा परिचय देखने को मिलता है। साथ ही रोनित राय व अन्य टीम सदस्यों की झलक भी दिखाई गई है।
इस टीजर वीडियो की शुरुआत फाइट रिंग से होती है। जहां मुंबई के स्लम और चाय बेचने वाला एक फाइटर धमाकेदार अंदाज में रिंग में उतरता है तो दुनियाभर की नजरें ‘लाइगर’ पर होती है। विजय देवरकोंडा की जबरदस्त बॉडी और उनका जुनूनी अंदाज इस टीजर में दर्शकों को अट्रैक्ट करता है। वहीं एक झलक ‘लाइगर’ के कोच रोनित रॉय की भी देखने को मिलती है। करण जौहर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘वाट लगा देंगे’।
इस टीजर वीडियो को देखने के बाद फिल्म की मूल कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का नायक एक गरीब चायवाले परिवार से आता है और अपने जुनून के चलते इंटरनैशनल प्लेटफॉर्म तक पहुंचता है। साथ ही ये भी साफ है कि फिल्म में विजय देवरकोंडा का धमाकेदार एक्शन और फाइटर सीन्स देखने को मिलेंगे। टीजर के अंत में ‘लाइगर’ की रिलीज डेट 22 अगस्त 2022 के बारे में भी जानकारी दी गई है।
